Saturday, 21 November 2020

Knitted PinkTop

 सलाइयों से बुना गुलाबी स्वेटर

गुलाबी ठंड में गुलाबी टॉप तैयार करना अपनेआप में ही सुखद अनुभव तो है ही साथ ही जाड़े की तैयारी भी है।ये डिज़ाइन लंबाई में दिखने वाला है और 10 नंबर की सलाइयों से बनाया गया है।बगल में आगे के पल्ले में 54321 के क्रम में और पीछे के पल्ले में 4321 के क्रम में घटाया गया है।आस्तीन में भी यही घटाने का क्रम रख कर आगे 2-2 का क्रम रखते हुए अंत में14 फंदे एकसाथ बंद किये हैं।डिज़ाइन का ग्राफ दिया है जिसमें 15 का गुणन के हिसाब से औरउलटे 2 फंदे व किनारे के 2 फंदे मिलाकर आगे के पल्ले में 15 फंदे और बढ़ाएं हैं यानी कि कुल 145 फंदे डालें हैं।और पीछे124डाले हैं।कंधे में 544444 के क्रम में घटाए हैं जिससे कंधा तिरछा बन जाता है और गले का शेप अपनेआप बन जाता है। कंधे पर 40 -40 फंदे हैं। आगे के गले में बीचोंबीच30 फंदे एकसाथ घटा कर 2 -2 फिर 1-1 फंदे 3 बार घटाए हैं कुल मिलाकर 40 फंदे घटे हैं। आस्तीन में हर 5वीं सलाई प्रदोनों तरफ फंदा बढ़ाया है।इस तरह 56 फंदों से 139 फंदो तक 18 इंच तक बगल तक की लबाई हो जाती है।स्वेटर की पूरी लंबाई 28 इंच रखी है।

                                         गोल गले का गुलाबी टॉप


                                   नमूनेे का ग्राफ़


Friday, 30 October 2020

Knitted rectangle stool cover

सलाइयों से बना आयताकार स्टूल कवर

10 नंबर की सलाइयों से क्रीम रंग की बेबीवूल से हृदयाकार स्टूल कवर बनाया गया है।इसमें 2 के गुणनफल व 2 किनारी के हिसाब से फंदे डाले हैं।Multiple of 2+2.

10 नंबर की सलाइयों पर 94 +2=96 फंदे डालें।उल्टी सलाई पूरी सीधी बुने।

1 पंक्ति___1 किनारी का सीधी तरफ से उतार लिया, अगले फंदे को2 बार ऊन लपेटकर सीधा बुना।ऐसे ही पूरी सलाई बुनी।अंतिम किनारी का फंदा सीधा बुना।

2 पंक्ति----1 किनारी का फंदा उतारा।लपेटे 2 अगले फंदे खोले।अब बाद वाले फंदे को पहले के बीच में से निकालकर सीधा बुना फिर पहलेको सीधा बुना।इसी तरह पूरी सलाई सीधी ही बुनें।अंतिम किनारी का सीधा बुनें।

यही दो सलाइयों से नमूना बनता है।

             स्टूल कवर हृदयाकार नमूना




         


Wednesday, 28 October 2020

Knitted Doily for stool

गोलाकार स्टूल की सलाइयों से बुनी डॉली

क्रीमरंग की बेबी ऊन से गोल स्टूल के लिए 4 सलाइयों से ततपश्चात गोल सलाइयों से बुन कर डॉली बनाई गई है।इसके लिखित नियम संलग्न हैं।




लिखित नियम-----


 
अंत में क्रोशिये से किनारी बना लें।





Knitted Doily for Setty

दीवान के लिए डॉली

दीवान के बीचोंबीच बिछाने के किये सलाइयों से बुनकर डॉली बनाई गई है जिसके दोनों तरफ मसनद लगाए हैं।इसे भी क्रीम रंग की बेबी ऊन से 10 नंबर की सलाइयों से बुना गया है फिर फंदे ज्यादा होने पर 10 नंबर की गोल सलाई से बुना गया है ।इसके लिखित नियम नीचे दिए गए हैं।

दीवान के लिए सलाइयों से बुनी गयी डॉली


डॉली का विस्तृत  फोटो

साभार




अंत में क्रोशिये से किनारी बना लें।

Rectangle knitted Doily

सलाइयों से बुना हुआ आयताकार स्टूल कवर

क्रीम रंग की बेबी ऊन से आयताकार स्टूल कवर बनाने के लिए मैंने 5 के गुणनफल में फंदे लेकर 2 किनारी के फंदे यानि कुल 97 फंदे लिए हैं जिन्हें10 नंबर की सलाइयों से इस प्रकार बुना है।

लिखित नियम

Multiple of 5+2

1 पंक्ति---सीधी तरफ से 95 फंदे व 2 किनारी के फंदे डाले।

2 पंक्ति--- १ फंदा उतारा बाकी सारे सीधे बुन लें।

3 पंक्ति-----1 फंदा उतारा,अगले 5 फंदो में ऊन सलाई पर दो बार लपेट कर सीधा बुनें।यानि*( yon twice knit 1.)5 times,5k*.ऐसे ही पूरी सलाई बुने आखिरी फंदा किनारी का सीधा।

4 पंक्ति----जो सीधे फंदे हैं उन्हें सीधे ही बुनना है और लपेटे वाले फंदों को खोलने से पहले दाईं सलाई पर धागा 2 बार लपेटा फिर बाएं सलाई के फंदों को खोलकर दाईं सलाई से पीछे की ओर से एक साथ पांचों को सीधा बुनकर फिर दाईं सलाई पर धागा 2 बार लपेटकर पांच फंदे पूरे कर लिए।इस तरह पूरी सलाई बुन ली

5 पंक्ति 1 फंदा किनारी का बुन लें फिर 5 फंदों का एक पिछली सलाई में किया था और अगल बगल दो दो फंदे लपेटे थे उन फंदों को सीधा उलटा करते हुए बुन लें और अगले 5 फंदों में दो बार धागा लपेट कर बुन लें।

6 पंक्ति ----4 थी पंक्ति की तरह।

इन्हीं 3,4,5,6 पंक्तियों को इच्छित लंबाई तक दोहराते जाएं ।




ये डिज़ाइन दोनों तरफ से उपयोग में लाई जा सकती है।

साभार----

https://m.youtube.com/watch?v=wEdnqSMbdIM&t=35s

Knitted Doily for round stool

गोल स्टूल के लिए सलाइयों से बुनी गई डॉली

क्रीम रंग की बेबी ऊन से डॉली बनाई गई है। शुरुआत में गले बुनने की चार सलाइयों गोलाकार बना गया है फिर 10 ही नम्बर की गोल सलाई से अंत तक बढ़ाया गया है। ये बनाने में बहुत आसान है।अंत में किनारी क्रोशिये से बनाई गई है।

           
                 गोलाकार बुनी हुई डॉली

             
डॉली बुनने के लिखित नियम इस प्रकार हैं----
इससे बड़ा गोला बनाना  चाहते हैैं तो इसी को दोहराते जाएं।


Monday, 26 October 2020

Knitting Dolly for Centre Table

बेबी ऊन से 4 सलाइयों से बनाई सेन्टर टेबल की डॉली

क्रीम रंग की 200 ग्राम बेबी ऊन से पहले गले बुनने वाली 10 नंबर की 4 सलाइयों से ,बाद में फंदे ज्यादा हो जाने पर 10 ही नम्बर की गोल सलाइयों से पूरा डिज़ाइन बना लेते है व अंत मे क्रोशिये से किनारी बना कर डिज़ाइन पूरा किया है।डिज़ाइन के लिखित नोट्स इस प्रकार हैं।


लिखित नोट्स




सेंटर टेबल की सलाइयों से बुनी डॉली।

Thursday, 2 July 2020

knitted Leaf socks

पत्ती की डिज़ाइन के मोज़े
               6 से 7 नंबर पैर के लिए ये मोज़े फिट आते हैं ।इसमें 60 ग्राम ऊन लगेगी यदि टखने तक लंबाई रखनी हो तो 100 ग्राम ऊन लगेगी।
      9 नंबर की सलाई पर 55 फंदे डालें। बॉर्डर की 4 सलाई बनाने के बाद ऊन आगे कर 2 फंदो का एक करके सारी सलाई बुन लें फिर उल्टी तरफ से एक सीधे व एक उल्टे का बॉर्डर बना कर पूरा करें।ये जाली डोरी डालने के लिए बनाई है।अब 24 सलाइयों का स्टॉकिंग स्टिच यानी एक सलाई सीधी व एक सलाई उल्टी बना कर टखने की लंबाई पूरी कर लें।अब 4 धारियां गार्टर स्टिच की बना कर,सीधी तरफ से-----
1.Row
24k.1p.yfwd.1k.yfwd.1p.yfwd.1k.yfwd.1p.yfwd.1k.yfwd.1p.24 k.
2.row
24p.1k.3p.1k.3p.1k.3p.1k.24p.यहां पहली जाली पूरी हुई।
3.row
24k.1p.1k.yfwd 1k yfwd .1k.1p.1k.yfwd.1k.yfwd.1k. 1p.1k .yfwd.1k.yfwd.1k.1p.1k.yfwd .1k.yfwd.k.1p.24k.
4.row.
24 p.1k 5p.1k.5p.1k.5p.1k.24p.यहां पत्ती के सीधे फंदे के दोनों तरफ 2 जाली पूरी हुई।ऐसे ही पत्ती के बीच के सीधे फंदे के दोनों ओर7 या 8 जाली तक बना लें।
अब7जाली बनाने के बाद-----पत्ती के सीधे फंदे के दोनों ओर7-7 फंदे बढ़ जाएंगे और 1 बीच का कुल 15 फंदे हो जाएंगे।अब इन बढ़े फंदो को एक एक करके घटाना है।
1
.24k.1p अगले सीधे फंदे के पहलेआडे धागे में से 1सीधा फंदा बढ़ा लें।फिर अगले फंदे को उतार लें इस
के आगे वाले फंदे को सीधा बुनकर उतारा फंदा ऊपर से कूदा दें।अब पत्ती के आखिरी दो फंदे रहने तक सारे सीधे बुन लें।इन दो फंदो को एकसाथ सीधा बुन लें,आड़ी लाइन में एक सीधा बुन कर फन्दा बढ़ा लें।अब 1p.1 बढ़ाया, 1sl 1k psso.all k.last 2 st,... 2tog .1 बढ़ाये,1p 1बढ़ाए.1sl.1k.psso .All k.2k tog.1 बढ़ाए 1p 24 k.
2
24p.2k 13p.2k 13p.2k.13p.2k24 p.
ऐसे घटाते जाए आखिर में पत्ती का 1 सीधा फंदा बचेगा।और दोनों ओर उलटे होंगे।24 सीधे फंदे वैसे ही रहेंगे।
इसके बाद 8 सलाइयों में स्टॉकिंग स्टिच बुन लें।।अब बीच वाली पत्ती सेआधा आधा कर लें।दायीं तरफ 12 गार्टर स्टिच की धारियां बनाएं। हर सीधी सलाई शुरू करते समय 2 का एक 5 बार करे ताकि ऐड़ी का शेप आ जाये।आखिरी उल्टी सलाई में अंगूठे की तरफ से10 फंदे घटा कर पूरी सलाई बुन लें।ऐसे ही बाईं तरफ भी12 गार्टर स्टिच बुन लें यहां हर उल्टी सलाई की शुरुआत में 5 बार 2 का एक कर ऐड़ी का शेप दें।आखिरी सीधी सलाई में शुरुआत के 10 फंदे घटा कर बचे दाईं व बाईं सलाइयों के फन्दों को आपस में जोड़ कर मोज़े पूरा करें।

                               पत्ती वाले मोज़े

                               अंगूठे वाले

                     नीचे का तला


Reference :-https://youtu.be/8pQ929wHQMU

Wednesday, 1 July 2020

Knitted Cable socks

केबिल वाले ऊनी मोज़े(जूतियां)

             6 से 7 नंबर के पैर के लिए 50 ग्राम ऊन के 1 गोले में दोनों पैरों के मोज़े बनते हैं।
पहला भाग पंजे का ऊपरी हिस्सा------
09 नंबर की सलाई पर 12 फंदे डाले 7 लाइनें उल्टी उल्टी गार्टर स्टिच की 4 धारी डालकर बॉर्डर बनाएं। अब सीधी तरफ से-------
5p.yon.2k.yon.5k
Purl all.
5p.yon.4k.yon.5k
Purl all
5p.yon.6k.yon.5p
5p .1k.6p.1k.5p
5p.yon.1p.(3.3 )left cable.1p.yon.5p
5p.2k.6p.2k.5p
5p.yon.2p.6k.2p.yon.5p
5p.1p.2k.6p.2k.1p.5p
5p.yon.1k.2p.6k.2p.1k.yon.5p
5p.2p.2k.6p.2k.2p.5p
इस तरह से केबिल के दोनों ओर फंदे बढ़ाते जाएं जब तक कि 6 केबिल न बन जाये।ये पहला भाग आगे का पंजे का ऊपरी हिस्सा बन गया।
दूसरा हिस्सा पंजे का निचला भाग ------
6केबिल के बाद सीधी सलाई में बीच के 10 फंदे का आख़िरी उल्टा फंदा व अगला सीध फंदे का दो का एक करे और यहीं से पलट जाएं।उल्टी सलाई में  पहला उतार लें फिर 9 फंदे उल्टे बुन कर 10 व 11 वें फंदे का जोड़ा कर दें फिर पलट जाएं ऐसा तब तक करें जब तक बीच के 10 फंदे ही सलाई पर बचें।ये अब पंजा बन गया।धागा यहां काट दें।
तीसरा भाग साइड का हिस्सा------
अब पंजे के आगे के बॉर्डर की 4 धारी छोड़ कर 22 फंदे उठाएंगे ,बीच के 10 फंदे सीधे बुनकर फिर 22 फंदे आखिरी 4 धारी छोड़ कर उठाएंगे।अब उल्टी सलाई में -----
5p.2p.2k 6p.2k.20 p.2k.6p.2k.2p.5p
सीधी तरफ से-----
5p.2k.2p.6k.2p.20k.2p.6k.2p.2k.5p
6सीधे वाले फंदे केबिल के हैं जिन्हें केबिल बना लें ऐसे पैर की लंबाई तक 5 या 6 केबिल तक बना लें।
चौथा हिस्सा ऐड़ी------
फिर ऐड़ी के 20 फंदों में से बीचोंबीच के 8 फंदे लेकर दोनों तरफ से 6 -6 फंदे, एक एक करके पंजे की तरह घटाएं और आखिर में बार्डर की 4 धारी उल्टी उल्टी बना कर बंद कर दें।

                               केबिल वाले मोज़े
                             

                               नीचे का हिस्सा


                             

                                 सामने का भाग
                             


                              साइड का हिस्सा

Reference: https://m.youtube.com/watch?v=YXVfa_8Oh4w
                  https://youtu.be/2Ydf0jFuY2k

Friday, 24 April 2020

Plant holders of macrame

मैक्रमें से बने प्लांट होल्डर्स
                           गर्मियोंं में छोटे पौधों को धूप से बचाने के लिये मैक्रमें  से प्लांट होल्डर्स बनाये हैं ।इन्हें बराम्दे या कमरे  में रख सकते हैं।







Wednesday, 22 April 2020

Knitted socks started with thumb in pink colour


गुलाबी रंग के अंगूठे से शुरू होने वाले  मोज़े
                                          दो अलगअलग सलाइयों पर 48 ,48 फंदे लेकर 21 सलाई गार्टर स्टिच यानि 11 धारी बुन लें।अब 3 लाइन गार्टर सिटिच की बुन लें। अब धागा बीच में लगाकर 3 फंदे से शुरू करें।2उलटे  का जोडा बनायें।फिर सीधीसलाई में 1 उतारें3 उलटे फिर फंदा पलट कर 1 सीधा जोडा बनायें।यही  क्रिया 51 फंदे बचने तक दोहरायें।फिर3धारी गार्टर स्टिच की 45सलाई टखने तक फिर बॉर्डर पर जाली बना कर बंद कर दें।

knitted socks with triangular shape

तिकोने शेप का मोज़ा
                5 6 7  नंबर पैर  के लिये  क्रमशः 31, 33, 35 फंदे डालें। 60 ग्राम ऊन लगेगी और 9 नम्बर सेबुनाई करेंगे। 31 फंदे उल्टेगार्टर स्टिच से  डालें।बीचोंबीच3 का 1 फंदा करते हुए तब तक बुने जब तक 1 फंदा बचे ।साईड की तरफ से 15,1,15 फंदेउठा कर 1 फंदाबचने तक बुनें।येजेब जैसे बन जायेगा।अब  दोनों साइड के किनारोंसे15,1, 15 वा दूसरी  तरफ भी 15, 1, 15 फंदे उठा कर 1फंंदा  बचने तक बुनेंं। साईड  के दोनों स्टाकिंग स्तिच में बुना जायेगा।अब ऐडी भी 15, 1, 15  गार्टर स्टिच मेंं बुनने के बाद सारे फंदे यानि कि 15, 1,15,1,15,1,15=63 फंदे बॉर्डर केउलटे उलटे गार्टर स्टिच में बुने जायेंगे । आखिर में जाली डालकर फंदे बंद कर दें।


Reference https://youtu.be/Oao1xY9vk3E