Wednesday, 1 July 2020

Knitted Cable socks

केबिल वाले ऊनी मोज़े(जूतियां)

             6 से 7 नंबर के पैर के लिए 50 ग्राम ऊन के 1 गोले में दोनों पैरों के मोज़े बनते हैं।
पहला भाग पंजे का ऊपरी हिस्सा------
09 नंबर की सलाई पर 12 फंदे डाले 7 लाइनें उल्टी उल्टी गार्टर स्टिच की 4 धारी डालकर बॉर्डर बनाएं। अब सीधी तरफ से-------
5p.yon.2k.yon.5k
Purl all.
5p.yon.4k.yon.5k
Purl all
5p.yon.6k.yon.5p
5p .1k.6p.1k.5p
5p.yon.1p.(3.3 )left cable.1p.yon.5p
5p.2k.6p.2k.5p
5p.yon.2p.6k.2p.yon.5p
5p.1p.2k.6p.2k.1p.5p
5p.yon.1k.2p.6k.2p.1k.yon.5p
5p.2p.2k.6p.2k.2p.5p
इस तरह से केबिल के दोनों ओर फंदे बढ़ाते जाएं जब तक कि 6 केबिल न बन जाये।ये पहला भाग आगे का पंजे का ऊपरी हिस्सा बन गया।
दूसरा हिस्सा पंजे का निचला भाग ------
6केबिल के बाद सीधी सलाई में बीच के 10 फंदे का आख़िरी उल्टा फंदा व अगला सीध फंदे का दो का एक करे और यहीं से पलट जाएं।उल्टी सलाई में  पहला उतार लें फिर 9 फंदे उल्टे बुन कर 10 व 11 वें फंदे का जोड़ा कर दें फिर पलट जाएं ऐसा तब तक करें जब तक बीच के 10 फंदे ही सलाई पर बचें।ये अब पंजा बन गया।धागा यहां काट दें।
तीसरा भाग साइड का हिस्सा------
अब पंजे के आगे के बॉर्डर की 4 धारी छोड़ कर 22 फंदे उठाएंगे ,बीच के 10 फंदे सीधे बुनकर फिर 22 फंदे आखिरी 4 धारी छोड़ कर उठाएंगे।अब उल्टी सलाई में -----
5p.2p.2k 6p.2k.20 p.2k.6p.2k.2p.5p
सीधी तरफ से-----
5p.2k.2p.6k.2p.20k.2p.6k.2p.2k.5p
6सीधे वाले फंदे केबिल के हैं जिन्हें केबिल बना लें ऐसे पैर की लंबाई तक 5 या 6 केबिल तक बना लें।
चौथा हिस्सा ऐड़ी------
फिर ऐड़ी के 20 फंदों में से बीचोंबीच के 8 फंदे लेकर दोनों तरफ से 6 -6 फंदे, एक एक करके पंजे की तरह घटाएं और आखिर में बार्डर की 4 धारी उल्टी उल्टी बना कर बंद कर दें।

                               केबिल वाले मोज़े
                             

                               नीचे का हिस्सा


                             

                                 सामने का भाग
                             


                              साइड का हिस्सा

Reference: https://m.youtube.com/watch?v=YXVfa_8Oh4w
                  https://youtu.be/2Ydf0jFuY2k

No comments:

Post a Comment