Tuesday, 7 September 2021

Knitted summer top for girls

 सलाइयों से बुना कॉटन टॉप

तैयार कॉटन टॉप

गर्मियों में भी कॉटन धागे से बुनाई की जा सकती है।मैंने बादामी रंग ( Kotton ball)कॉटन धागा 100 ग्राम का गोला लिया है।पूरे टॉप में 6 गोले के लगभग बना है। जैसे उन पर बुनाई करते हैं वैसे ही इसमें भी सलाइयों से बुनाई करनी है।कोई भी जाली का डिज़ाइन इसमें डाला जा सकता है। मेरे डिज़ाइन का ग्राफ निम्नलिखित है....

                   22 फंदों पर नमूना

नमूने का ग्राफ

स्वेटर की लंबाई 27 इंच व चौड़ाई 23 इंच है।इसमें 11 के multiple +2 के हिसाब से 167 फंदे रखे हैं।बगल तक 17 इंच बुनकर4321 के हिसाब से बगल घटा कर9 इंच और बना है।आधी बगल बनाकर गोल गला बनाया है।20 2 111 घटाने पर गले का शेप एकदम यू आताहै।आगे पीछे पल्ले को सुई से सिला है।आस्तीन ऊपर से बुनी है ।इससे लंबाई बढ़ाने घटाने में धागे का हिसाब रख सकते हैं।


Pink crochet blanket for baby

गुलाबी सफेद क्रोशिये से बना ऊनी कंबल



सफेद ऊन से ग्राफ के अनुसार खरगोश के रूप बना कर किनारे पर गुलाबी से घेरा बनाया है।इस तरह के 35 पीस बनाये हैं।लंबाई में 7 व चौड़ाई में5 पीस जोड़े हैं। अंत में किनारी गुलाबी से बनाई है।

खरगोश के गले में साटन गुलाबी रिबन का बो बनाकर उसके ऊपर मोती टांका है।खरगोश की आंखे लाल सितारे से बनाई है।


                         खरगोश का ग्राफ
खरगोश का एक पीस

इसी नमूने के आधार पर खरगोश बनाये हैं।
इसका बॉर्डर लहरदार हैजो गुलाबी रंग से ही बनाया है।
साभार....
इस विधि से बॉर्डर बनाया है जो कि बहुत आसान है।

 



Men blue shrug

 नीले रंग का श्रग

पुरुषों के लिए रंग नीले का श्रग बनाने के लिएपीछे के पल्ले में 140 फंदे  डालकर 20 इंच लंबाई करने के बाद 53211111 क्रम में घटाएँ।बगल की लंबाई 9 इंच पूरी होने के बाद फंदे सलाई पर रखें।

आगे के दोनों पल्लों में70 व 40 फंदे डालें। 40 फंदे का बॉर्डर बनेगा व 70 स्टॉकिंग स्टिच में बने जाएंगे।बगल में 543211111 क्रम में ही घटेगा व गले में हर 4थी स्लाइपर घटाते हुए18 से 20 फंदे दोनों पल्लों में घटाएं।अब पट्टी के 40 40 फंदे पीछे के पल्ले पर बीचोंबीच जोड़ कर बंद करें।कंधे के फंदों को सुई से सिलें।

आस्तीन......कंधे की सिलाई के बीचोबीच से 12 फाने उठाकर 4 4 फंदे दाएं बाएं उठाते जाए जब तक किबगल तक न पहुंच जाएं।अब हर 5वीं सलाई पर घटाते हुये बांह की लंबाई पूरी होने तक डबल बार्डर बुन कर बंद कर दें।।

आई कार्ड वाली डबल पट्टी

 पट्टी को डबल मोड़कर प्रेस कर दें।इससे वह खुलती नहीं है।इसमें पट्टी आई कॉर्ड वाली बनाई है।इसका लिंक नीचे दिया है।
साभार........

इसमें 800 ग्राम वर्धमान की मिलेनियम ऊन लगी है।



Boy knitted blue & white suit

 लड़के के लिए  नीला सफेद स्वेटर सूट

      साल से 2 साल के लड़के के लिए ये बाबा सूट बुनकर तैयार किया गया है। इसमें,स्वेटर ,पैंट व टोपी सब अलग से बनाया है।

स्वेटर....


बाबा सूट 

इसमें 70 फंदे पीछे के पल्ले में व आगे35 व 7 फंदे पट्टी के यानि84 फंदे कुल होंगे।पिछला पल्ला तो सादा स्टॉकिंग स्टिच में बुना है नीले रंग से।आस्तीन के लियेबगल में 3 2 1 के क्रम में घटाया है।आगे के दोनों पल्लों मेंशुरू की 10 लाइन प्लेन स्टॉकिंग स्टिच में बना है उसके बाद पट्टी की तरफ6 फंदे फिर 4 सलाइयों के बाद दाएं व बाएं 2 2 करके सफेद फंदे बढ़ाते जाए ।कंघे तक सारे फंदे सफेद ऊन में होंगे।गले में 3321 क्रम में घटाएंगे फिर सफेद ऊन से कॉलर बनेगा।

आस्तीन ऊपर से ही शुरू की गई है लंबाई पूरी होने पर बॉर्डर बनाया है।

बो टाई

बो टाई के लिए 15फंदे डालकर 10 सलाई 1 सीधा 1 उल्टे की बनाई फिर सीधे फंदों के जोड़े बनाकर 2 लाइन बनाई फिर 15 फंदे यथावत किये और 10 सलाई बनाकर बंद कर दिया।

पैंट ......

पैंट के लिए 45 फंदे डालकर 1 सीधे व 1 उलटे का बॉर्डर 3 इंच का डाला।फिर हर 5वीं सलाई पर फंदे बढाते हुये 6इंच तक बनाया अब हर सीधी सलाई में 8 फंदे बढ़ाकर 12345 के क्रम में बढ़ाया।ऐसा दूसरे पैर के लिए भी किया।अब दोनों को साथ लेकर 321 के क्रम में घटा कर 1 1 1 1 चार बार घटाया फिर सीधा बुनकर6 इंच बनाकर नाड़े के लिए जाली बनाकर बंद कर दिया।


Embroideries salwar suit

 मोती व कढ़ाई से सजा सलवार सूट

साधारण केसमेन्ट के सलवार सूट में सुनहरे मोती व हेरीम्बोंन से काढ़ी गयी पत्तियों से पोशाख को आप अनूठा बना सकते हैं।सलवार के पायनचे पर भी दो लाइन में कढ़ाई की गई है।ठंड में गले व सिर को बचाने के लिए काऊल व टोपी का उपयोग किया है इसमें भी पत्ती का डिज़ाइन है ।कुर्ती के दामन व आस्तीन पर सलाइयों से बॉर्डर बना कर ऊपर से टांका गया है।






इस प्रकार कम से कम लागत में रचनात्मक कार्य करके अपनी ड्रेस अनूठी बना सकते हैं।
बार्डर का ग्राफ......
आस्तीन पर एक पत्ती व दामन पर 2 पत्ती का डिज़ाइन डाला है।


Knitted green cowl

 हरे रंग का काऊल

 ठंड के दिनों में गले को बचाने के लिए काऊल बुना गया है इसमें डिज़ाइन के हिसाब से 110 फंदे का डबल सलाई का बॉर्डर बनाने के बाद ग्राफ के हिसाब से फंड समायोजित करके12 पत्तियां डाली हैं ।फिर हर पट्टी के ऊपर एक बार पत्ती का डिज़ाइन दोहराया है।इस तरह कुल 24 पत्तियां बनी हैं अंत ने कंगूरों में फंदे बंद किये हैं।डिज़ाइन का ग्राफ.........

हरे रंग का कॉउल


आप चाहें तो अंत में क्रोशिए की चेन 3 3 या 5 5 फंदे लेकर बना सकते हैं।


Knitted leaf cap for ladies

पत्तियों वाली हरी टोपी



इस टोपी को बनाने के लिए 150 ग्राम के लगभग ऊन लगती है।
साभार..https://youtu.be/kSffdV9jlfg
इस लिंक से आप भी टोपी बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए डबल बॉर्डर का21/2ढाई इंच का91 फंदे डालकर बना लेते हैं।अब 5 फंदे उलटे1 जाली फिर 1 सीधा 1 जाली और 12 फंदे उलटे ,अगले फंदे सीधे के दोनों ओर जाली ऐसे ही पूरी सलाई करते जाएं अंत में 5 उल्टे बनेंगे।उलटी सलाई मेंसीधे के अगल बगल  की जाली वाले भी उल्टे बुने जाएंगे।अगली सीधी सलाई मेंसीधे फंदे के दोनों ओर जाली बनेगी यानी 5 फंदे सीधे बनेंगे और बाकी सब उल्टे। ऐसे 8 जाली तक फंदे बढ़ाना है।फिर पट्टी के किनारे के फंदो का एक करके घटाते जाएं। आखिर में जब 1फंदा सीधा बचे तबगार्टर स्टिच वाले फंदों को भी गले बनाते समय जैसे चोटी बनाते हैं वैसे ही घटाते जाएं जब तक कि 14 फंदे बचें। अब सारे फंदों में से सुई निकाल कर फंदे बंद कर दें।अब टोपी तैयार हो गई।


Sunday, 5 September 2021

Knitted baby set for 0 to 6 months old baby

 मैरून सफेद खरगोश की टोपी वाला बेबी सेट

 

इस बेबी सेट को बनाने के लिए 4 मैरून व चार सफेद गोले वर्धमान बेबी सॉफ्ट के 25 ग्राम वाले गोले  लिए हैं
इसमें ट्रिनिटी या रसबेरी स्टिच को डाला है जो निम्न है.....
Trinity or Raspberry stitch.
Multiple of 4
Row 1 (right side): Purl.
Row 2: *(K1, p1, k1) all in the same stitch, purl 3 together. Repeat from * across.
Row 3: Purl.
Row 4: *P3tog (k1, p1, k1) all in the same stitch. Repeat.
स्वेटर बनाने की विधि........
125 फंदे 10 नंबर की सलाई पर डालकर 1 फंदे सीधे व 1 फंदे उलटे का 12 सलाइयों का बार्डर डाला। फिर सफेद ऊन लगाकर ट्रिनिटी स्टिच का 4 लाइनों का डिज़ाइन 4 बार बुना। अब 2 लाइन मैरून से गार्टर स्टिच की डाली।लंबाई पूरी होने पर सफेद ऊन तोड़ दी और मैरून से स्वेटर का योक बनाया।
योक बनाने की विधि.......
आस्तीन......योक के दाएं व बाएं छोड़े गए फंदों को स्लाईयाँ पर लेकर हर 5 वें फंदे पर दोनों तरफ से घटाते हुए 39 फंदे तक लाएं अब बार्डर बुन कर फंदे बंद कर दें। आस्तीन की सिलाई कर दें।
टोपी.........

टोपी बनाने के लिए 91 फंदे लें।इन्हें 13 सलाई का बॉर्डर बना कर ट्रिनिटी स्टिच की 3 लाइन फिर 1 मैरून से गार्टर स्टिच बना कर सिर की लंबाई पूरी कर लें मैंने यहां3 बार में बनाया है ।अब हर 7 वें फंदे पर जोड़ा बना कर  उल्टी सलाई उल्टी बुन के14 फंदे रहने तक बुनलें।अब सुई से इन 14 फंदों से गुज़ारते हुए टोपी सिल लें। खरगीश के कान.....सफेद व मैरून दोनों ऊन से 3 फंदे के 10 फंदे बढ़ा कर फिर 1 फंदे तक घटाएं।अब 1 मैरून व 1 सफेद को लेकर आपस के किनारे सिलें फिर इसमें पौली ऊँ ज़रा सी भरें ऐसे 2 कान तैयार करके टोपी के ऊपर टांक दें।

मोज़े.....

मोज़ों के लिए 51 फंदे डाले है। 8 सलाई का बॉर्डर बनाया है जिसमें डोरी डालने के लिए जाली बनाई है अब सफेद ऊँ से 4 सलाई व फिर मैरून सर 1 लाइन गार्टर स्टिच की है।सफेद ऊन लें तो बीचोबीच के फंदे में 1 के 5 फंदे बनाएं ऐसा 4 बार करें।अंत में 8 सलाई का बॉर्डर बना कर बीच के5फंदों को दोनों तरफ से बांधते हुए ऐड़ी बनाते हुए डोरी बांधने वाली जाली तक ले जाएं और फंदे बंद करके डोरी बांध दें।

Knitted top from top to down for ladies.



 गले से बुना गया टॉप



नीला गुलाबी ऊनी टॉप
यह टॉप गले से बुना गया है।इसके डिज़ाइन का ग्राफ निम्नलिखित है......



 
गले की सलाइयों पर 96 फंदे लेकर 3 भाग में विभाजित करके 10 लाइनों का बॉर्डर बुन लें।अब ग्राफ के अनुसार डिज़ाइन बना लें।10 इंच की लंबाई हो जाए तब चार भाग में विभाजित करके आगे पीछे दाएं व बाएं भाग की आस्तीन पर मार्कर की सहायता से अलग कर लें।आस्तीन में कम व आगे पीछे भाग में ज्यादा डिज़ाइन के कॉलम ,बराबर संख्या में होंगे।
पहले दाएं आस्तीन को सलाइयों पर लेकर1 2 3 4 के क्रम में फंदे दोनों तरफ बढ़ाएंगे ।फिर 6 सलाइयों को स्टॉकिंग स्टिच में प्लेन बुनेंगे।अब हर 5वीं सलाई पर घटाते हुए आस्तीन की लंबाई पूरी होने तक 50 फंदे बचने तक बुन लें।अब बार्डर बुन कर बंद कर लें।ऐसे ही बाएं तरफ की आस्तीन बना लें।
आगे के पल्ले को सलाइयों पर लें उसे भी 1234 के क्रम में दोनों ओर फंदे बढ़ाकर सीधी उलटी के स्टॉकिंग स्टिच में लंबाई पूरी हिने तक बुन लें ।अब बॉर्डर बुन कर फंदे बंद कर दें।ऐसे ही पिछला हिस्सा भी तैयार कर लें फिर आस्तीन व आगा पिछला सिलकर स्वेटर पूरा कर लें ।मैंने इसमें 4 सलाई नीले व 2 सलाई गुलाबी की डाली है।





Friday, 3 September 2021

Cap for ladies

 पिंक कैप महिलाओं के लिए



गुलाबी टोपी महिलाओं के लिए 


साभार......https://youtu.be/AE_jU_5Z2cI

ये टोपी इस लिंक से पढ़ कर बनाई है बहुत आसान है,100 ग्राम ऊन में बन जाती है।

Knitted border for Masnad

मसनद के लिए सलाइयों से बुना बार्डर

मसनद के बीचोबीच सलाइयों से बुनकर बार्डर लगाया गया है।क्रीम रंग की बेबी ऊन से डिज़ाइन के फंदों के अगल बगल 5 फंदे गार्टर स्टिच्स के लिए हैं ।डिज़ाइन का ग्राफ संलग्न है।





डिज़ाइन का ग्राफ

इसमें एक फंदा किनारी का 4 फंदे का केबिल फिर ग्राफ का पत्ती वाला डिज़ाइन 25 फंदे का फिर 4 फंदे का केबिल अंत में 1 फंदा किनारी का।इस तरह से 39 फंदे इस बार्डर में पड़े हैं।नीचे तीर का मतलब है तीन फंदे एकसाथ बुनना।ऊपर तीर यानि1 स्लिप, अगले 2 फंदों का एक,फिर स्लिप को कुदाना मतलब बायीं तरफ तीन का एक करना। u यानी जाली बनाना।मसनद की गोलाई पूरी होने पर अंत में 4 गार्टर स्टिच की लाइन बना कर, डोरी या बटन के लिए 4 जाली बनाई गई हैं।


Half vest for babies

 

बच्चों के लिए हाफ स्वेटर
साभार
1 से 2 साल के बच्चे के हाफ स्वेटर बनाने के लिये 70 से 80 ग्राम ऊन लगती है।आगे के भाग में64 फंदे डाले हैं जिसमें 7 7 फंदे पट्टी के व बीच के 50 फंदे ,2 सीधे व 1 उलटा बुना है पट्टी के फंदे उल्टे बुनकर गार्टर स्टिच डाली है।8 इंच बुनने के बाद सीधी सलाई में पट्टी के 7 फंदे तो उलटे ही बुने जाएंगे सातवें फंदे में नीचेसे दो का औक बना कर 1 फंदा बढ़ लें।फिर 2सीधे व 1 उलटा बुनकर अगले सीधे फंदे को उतार लें।बाद वाले फंदे को सीधा बुन कर पिछले को उसके ऊपर से उतार लें।1 फंदा घट जाएगा।पूरी सलाई जैसे 2 सीधे 1 उल्टा बना रहे थे वैसे ही बना लें।अंत में 2का एक करके ,1 उलटा व 2 सीधे बनाकर पट्टी के फंदे  में पहला फंदा का एक का 2 बना कर बढ़ा लेंफिर सारे उलटे बुन लें।ऐसे दोनों तरफ 4 4 फंदे घटाने हैं पट्टी में एक एक फंदा बढ़ाना है।अब फंदा घटाना बंद कर दें पर पट्टी में 1 1 फंदा बढ़ाते जाएं।अब बीच की पट्टी भी साथ में ही बनेगी।बीच के42 फदों के आधे यानी 21 फंदे में से  आखिरी 3 व अगले 21 फंडों में से पहले 3 यानी कुल 6 फंदों के बीच में से 6 फंदे उठा कर बटन पट्टी साथ में बनाते जाएं जब तक कि किनारे की पट्टी में 15 फंदे न हो जाएं।अब पट्टी के 15 फंदे,2 फंदे सीधे,3 फंदे सीधा बुनकर बाकी सारे फंदे बंद कर दें। ये गले की काट हो गयी।डेढ़ इंच बुनने के बाद फंदे सलाई पर छोड़ दें ।अब इसी तरह पिछले भाग को भी बुने।बस इसमे आधा इंच ही गले की कटिंग रखनी है और बीच की पट्टी भी नहीं बनानी है।अब दोनों पल्लों को सुई से जोड़ दें।

गार्टर स्टिच को सुई से जोड़ने का लिंक नीचे दिया है।
साभार......https://youtu.be/j0GWpTjrNTI
अब अंत में किनारे की सिलाई करके स्वेटर पूरा कर लें।बटन पट्टी में बटन टांक दें।

बिल्ली वाली टोपी......
साभार.......https://youtu.be/bHFdJ5B1hRc

Thursday, 2 September 2021

Crochet cap for girls

 

क्रोशिए की टोपी 

6 महीने से लेकर साल भर तक के बच्चों के लिए 

1 round.....6 चेन बनाकर गोला बना लें फिर इसमें 12 dc बनाकर बंद कर लें।

2.हर dc के ऊपर 2 dc  व 1 चेन बनाएं।

3.पिछले राऊंड के पहले dc में 1 dc, अगले dc में 2 dc व 1 चेन बनाकर गोले को पूरा करें।

4.सिर का घेरा पूरा होने तक dc की संख्या बढ़ाते जाएं ।मैनें 10 dc तक बढ़ाया है।

5.अब हर dc में एक dc व 1 चेन बनाकर राउंड पूरा करें।

6 7 8 9 10 राउंड तक यही करना है।

11.हर चेन व हर dc में hdc बनाएं आठवें dc में2 dc बनाएं।इस तरह से 7 hdc व 2 dc बनाकर राउंड पूरा। करें।

12. अब हर hdc के ऊपर hdc व 2dc के ऊपर 2dc बना कर 10 राउंड और करें।

ज्यादा बैंड चौड़ा करना हो तो 10 की बजाय 12,14,16,18 राउंड भी कर सकते हैं।

आखिर में बटन व मोतियों से सजा दें।



Top down knitted frock for girls

 



ये ऊनी फ्रॉक गले से शुरु करके बनी गई है।68फंदे डाले गए है।10 सलाइयां उल्टी उलटी बुन लें।5 5 फंदे पट्टी के बाद 1 फंदा सीधा पट्टी के दोनों ओर (ताकि सीधी लाइन बने)सीधा बुनें।*अब 1 फंदा सीधा, धागा आगे फिर 1 सीधा,धागा आगे,एक सीधा,अब 1 उलटा*इस क्रम में दोहराते हुए अंत के 6 फंदे बचने तक बनाएं।अंत में 1 सीधा व पट्टी के 5 फंदे उल्टे बने जाएंगे।इस तरह 14 जालियां (2 2 आगे के दाएं व बाएं तरफ,3 3 जाली आस्तीन पर,4 जाली पीछे) बनेंगी।सारी उल्टी स्लाईयाँ जैसा फंदा दिख रहा है वैसा बनेगा।बीच में 6 स्लाईयाँ बुनने के बादजाली सीधे फंदे के दोनों ओर फिर बढ़ाते जाएं ऐसा 8 बार करना है ताकि बगल का लंबाई पूर्ण हो जाये। 

       अबपहले आस्तीन अलग करके बुनी जाएंगी। फिर आगे पीछा बुना जाएगा।अगला पल्ला बुनते हुए आस्तीन तक आएंगे और आस्तीन की जाली को 10,12,16 व18  सलाइयों के गैप पर साइड से हर 5वीं सलाइयों पर दोनों तरफ से 1 1 फंदा कम करते जाएंगे जब तक 39 फंदे बच जाएं।अब इसमें फ्रिल बनाकर आस्तीन पूरी कर लें।ऐसे ही दूसरी आस्तीन भी पूरी कर लें।अब बाएं पल्ले की सीधी सलाई पूरी करने के बाद ही अगला व पिछला हिस्सा बनाया जाएगा।इसमें भी आस्तीन जैसे जाली का गैप रखा जाएगा।लंबाई बढ़ानी हो तो 20 स्लाईयाँ का गैप भी कर सकते हैं।
झालर
    Multiple of 4+3
ऊन आगे करके 1 सीधा,3 उल्टे करके पूरी सलाई करे।उल्टी तरफ3सीधे,2 उल्टे करके पूरी सलाई करें।अगली सीधी सलाई में1सीधा फिर ऊन आगे करके फिर एक सीधा ,3 उलटे बुनें।उल्टी सलाई मे 3सीधे 3 उलटे करते जाएं।इस तरह सीधी सलाई में जाली के साथ सीधे फंदे बढ़ते जाएंगे।और उल्टी सलाई में 3 सीधे तो हमेशा बनेंगे उल्टे फंदे बढ़ते जाएंगे।8 या 10 जाली तक बनाकर  फंदे बंद कर दें।
      अब अंत में बगल की सिलाई करके बटन टांक दें।