Thursday, 2 September 2021

Top down knitted frock for girls

 



ये ऊनी फ्रॉक गले से शुरु करके बनी गई है।68फंदे डाले गए है।10 सलाइयां उल्टी उलटी बुन लें।5 5 फंदे पट्टी के बाद 1 फंदा सीधा पट्टी के दोनों ओर (ताकि सीधी लाइन बने)सीधा बुनें।*अब 1 फंदा सीधा, धागा आगे फिर 1 सीधा,धागा आगे,एक सीधा,अब 1 उलटा*इस क्रम में दोहराते हुए अंत के 6 फंदे बचने तक बनाएं।अंत में 1 सीधा व पट्टी के 5 फंदे उल्टे बने जाएंगे।इस तरह 14 जालियां (2 2 आगे के दाएं व बाएं तरफ,3 3 जाली आस्तीन पर,4 जाली पीछे) बनेंगी।सारी उल्टी स्लाईयाँ जैसा फंदा दिख रहा है वैसा बनेगा।बीच में 6 स्लाईयाँ बुनने के बादजाली सीधे फंदे के दोनों ओर फिर बढ़ाते जाएं ऐसा 8 बार करना है ताकि बगल का लंबाई पूर्ण हो जाये। 

       अबपहले आस्तीन अलग करके बुनी जाएंगी। फिर आगे पीछा बुना जाएगा।अगला पल्ला बुनते हुए आस्तीन तक आएंगे और आस्तीन की जाली को 10,12,16 व18  सलाइयों के गैप पर साइड से हर 5वीं सलाइयों पर दोनों तरफ से 1 1 फंदा कम करते जाएंगे जब तक 39 फंदे बच जाएं।अब इसमें फ्रिल बनाकर आस्तीन पूरी कर लें।ऐसे ही दूसरी आस्तीन भी पूरी कर लें।अब बाएं पल्ले की सीधी सलाई पूरी करने के बाद ही अगला व पिछला हिस्सा बनाया जाएगा।इसमें भी आस्तीन जैसे जाली का गैप रखा जाएगा।लंबाई बढ़ानी हो तो 20 स्लाईयाँ का गैप भी कर सकते हैं।
झालर
    Multiple of 4+3
ऊन आगे करके 1 सीधा,3 उल्टे करके पूरी सलाई करे।उल्टी तरफ3सीधे,2 उल्टे करके पूरी सलाई करें।अगली सीधी सलाई में1सीधा फिर ऊन आगे करके फिर एक सीधा ,3 उलटे बुनें।उल्टी सलाई मे 3सीधे 3 उलटे करते जाएं।इस तरह सीधी सलाई में जाली के साथ सीधे फंदे बढ़ते जाएंगे।और उल्टी सलाई में 3 सीधे तो हमेशा बनेंगे उल्टे फंदे बढ़ते जाएंगे।8 या 10 जाली तक बनाकर  फंदे बंद कर दें।
      अब अंत में बगल की सिलाई करके बटन टांक दें।


No comments:

Post a Comment