पत्तियों वाली हरी टोपी
साभार..https://youtu.be/kSffdV9jlfg
इस लिंक से आप भी टोपी बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए डबल बॉर्डर का21/2ढाई इंच का91 फंदे डालकर बना लेते हैं।अब 5 फंदे उलटे1 जाली फिर 1 सीधा 1 जाली और 12 फंदे उलटे ,अगले फंदे सीधे के दोनों ओर जाली ऐसे ही पूरी सलाई करते जाएं अंत में 5 उल्टे बनेंगे।उलटी सलाई मेंसीधे के अगल बगल की जाली वाले भी उल्टे बुने जाएंगे।अगली सीधी सलाई मेंसीधे फंदे के दोनों ओर जाली बनेगी यानी 5 फंदे सीधे बनेंगे और बाकी सब उल्टे। ऐसे 8 जाली तक फंदे बढ़ाना है।फिर पट्टी के किनारे के फंदो का एक करके घटाते जाएं। आखिर में जब 1फंदा सीधा बचे तबगार्टर स्टिच वाले फंदों को भी गले बनाते समय जैसे चोटी बनाते हैं वैसे ही घटाते जाएं जब तक कि 14 फंदे बचें। अब सारे फंदों में से सुई निकाल कर फंदे बंद कर दें।अब टोपी तैयार हो गई।
No comments:
Post a Comment