क्रोशिये की डॉली
टीवी आदि पर डॉली बिछाने के लिए मैंने मैरून रंग के आयताकार कपड़े में फोम भर कर सिल लिया है फिर ऊपर से मैरून डी एम सी धागे से लेस बना दी है। बीच मैं क्रोशिये से गुलाब के फूल बना कर टांक दिए हैं इसमें मेहनत थोड़ी कम होती है।
दो सलाइयों से बुना कवर
स्टूल कवर या डॉली बनाने के लिए कोई भी लेसी डिज़ाइन लेकर बनाएं । किनारी क्रोशिये से की गयी है। लटकन वाली लेस भी लगा सकते है। इससे फॉल अच्छा आता है।