Tuesday, 21 April 2026

ब्लाउज पीस से बने फ्रॉक

 सामग्री

कॉटन के ब्लाउज पीस

लेस

अस्तर का कपड़ा।

बच्चों के लिए साड़ी के प्रिंटेड  या प्लेन ब्लाउज पीस यूं ही रखे रह जाते हैं उनका उपयोग करके कुछ फ्रॉक बनाई है।

अपनी पोती के लावण्या के लिए  ब्लाउज पीस से बने फ्रॉक तैयार की है।

इसमें लाल रुबिया का ब्लाउज पीस लिया है और उसमें मैचिंग प्रिंटेड कपड़े से स्ट्रैप झालर और साइड का घेर बनाया हैं।
इसमें प्रिंटेड ब्लाउज के पीस से औरेबी घेर की फ्रॉक ऊपर का बिब कॉलर,और फूली हुई आस्तीन में सफेद लेस से फ्रॉक तैयार किया गया है।
                      चुलबुली पोती गर्विशा
प्रिंटेड ब्लाउज पीस है जिसमें दोनों किनारों पर चौड़े बॉर्डर थे,इसका इस्तेमाल घेर पर किए गए हैं।बाकी बेसिक फ्रॉक बना लें।सुनहरी तिकोने लेस से योक और घेर सजाया है।इसमें भी अस्तर लगाया है।

ये चिकन की साड़ी का ब्लाउज पीस था जो बहुत ही मुलायम सूती कपड़ा है सफेद धागे की कढ़ाई थी तो सफेद सूती लेस से सजाया है।गले और आस्तीन दोनों में फ्रिल लेस के साथ है।अंदर मैचिंग अस्तर दिया है।
ये सफेद कपड़ा है जिसमें पॉलिस्टर का नीला प्रिंटेड कपड़े को घेर पर लगाकर चमकीली समोसे वाली लेस से सजाया गया है।


साइड से खुला हाफ स्वेटर

 सामग्री

150 ग्राम वर्धमान की ऊन 

9 नंबर की सलाई

सिलने के लिए सुई।

विधि

          स्वेटर का पिछला भाग

                   स्वेटर का अगला भाग

ये बहुत सरल स्वेटर है जो एक पल्ले से शुरू होकर पीछे के पल्ले पर खत्म होता है।खाली गला घटना होता है,और फिर आगे फंदे बढ़कर अगला पल्ला बनाया जाता है।

इसमें 70फंदे डालें हैं।बॉर्डर के गार्डर स्टिच डालने के बाद पहले के 9 फंदे और आखिर के 9 फंदे छोड़कर बीच के फंदों में केबल डाले है।लंबाई पूरी होने से 3इंच पहले बीच के गले के फंदे 15 घटा कर दोनों तरफ के फंदे बुनते हुए पीछे तक 4इंच तक ले जाएं फिर बीच के फंदे उठा कर पिछला हिस्सा बुने और स्वेटर की लंबाई पूरी करें।

साइड की गार्डर स्टिच बुनी थी उसमें से बराबर दूरी पर 10फंदे उठा कर 3 इंच बुने और उस पर बटन लगा दे।ऐसे ही उसके नीचे दूसरी पट्टी बुने उस पर भी बटन लगा कर आगे के पल्ले के काज में लगाएं।






Mixed pink sweater set

 गुलाबी रंग वाला स्वेटर सेट

सामग्री

शेडिड गुलाबी ऊन 200ग्राम

9नंबर की सलाई,9नंबर की गोलाकार सलाई,बटन,सुई

6 महीने से दो साल के बच्चे के लिए

विधि

                  आगे का भाग

9नंबर की सलाई पर 25फंदे 1purl,6केबल,1 purl,20 garter stitch,1purl,6 cable,1 purl, 50पीछे के फंदे,फिर1 purl,6 cable,1 purl ,20 garter stitch के,1 purl,6 cable,1 purl, 25फंदे अगले पल्ले के इस तरह से डालें।अब बॉर्डर बनाने के बाद हर चौथी सलाई पर 20फंदों को कम करते हुए खत्म होने तक बुनना है। स्वेटर की बगल तक की लंबाई 9इंच तक हो जाएगी ।अब केबिल से तीन भाग में स्वेटर अलग करके रेगलन बुनते हुए 9इंच तक बना लें।

                  पीछे का भाग

अब आस्तीन के फंदे 35डालकर 6इंच तक प्लेन बुने हर चौथी सलाई में बढ़ाते हुए फिर दोनों तरफ केबल करते हुएआखिर में 6फंदे बच जाना चाहिए।

अब आस्तीन को अगले और पिछले भाग में सिलते हुए ऊपर तक लाएं ।अब आगे के दोनों पल्ले की पट्टी आड़ी फंदे उठा कर बुने।बाई तरफ हर 10वें फंदे पर काज बनाना है। दाई तरफ से गले की पट्टी के लिए फंदे उठा कर गला पूरा करें। गहरे गुलाबी रंग के बटन टांक कर स्वेटर पूरा करें।

टोपी



                  टोपी का डिजाइन 

टोपी में पहले कान की पट्टी बनाई गई है फिर एक साइड से फंदे उठा कर सिर तक पूरा किया है।अंत में कान के दोनों तरफ आई कार्ड से डोरी बनाई है।इसका लिंक निम्न है,,,,https://youtu.be/YyZb1hPXumQ?si=9vw5SM1i2MzdYU1N

सारे फंदों का नाप इसी के अनुसार लिया है बस बीच में पत्ती की बजाय स्वेटर से मैचिंग केबल डाले हैं।

मोजे

दोनों मोजे 36 फंदे डाल कर पहले बार्डर,डोरी के लिए काज,फिर 2लाइन garder स्टिच की डाल कर  एडी बनाते हुए पंजा बनाया और फिर तलवे पर सिल लिया है।इसका लिंक निम्न है,,,,

https://youtu.be/x9NlvNWbokc?si=yxC3cC7Qn1PJQKsjn


         36फंदे के मोज़े।

इस पूरे सेट को मैने अपने देवर की पोती सिया को दिया जिसे उसने पूरे जाड़ों भर पहना और मेरी मेहनत सफल हो गई।

         गुलाबी स्वेटर के सेट पहने प्यारी सिया।

Monday, 20 April 2026

छोटे बच्चियों की फ्रॉक

 सलवार कुर्ते सिलने के बाद किनारे की पट्टी बच जाती हैं उन्हीं का उपयोग कर के 16से 22इंच की फ्रॉक आसानी से बन जाती हैं।

1.प्लेन फ्रॉक पर प्रिंटेड कपड़े से सजावट


ये 18,इंच की फ्रॉक है।प्रिंटेड कपड़ा कुर्ते की पट्टी बच गई थी तो लीजिबीजी प्लेन 1 मीटर लेकर बेसिक फ्रॉक बना लें और नीचे घेर में मोड़ने की बजाय प्रिंटेडकपडा लगा कर ऊपर कॉन्ट्रास्ट रंग की लेस से सजा लें।गले पर फ्रिल और आस्तीन में आर्महॉल पर पहले प्रिंटेड झालर लगाने के बाद आस्तीन जोड़े।घेर पर बो सजा दें। सुंदर फ्रॉक तैयार है।

2.प्रिंटेड कपड़े पर बेसिक फ्रॉक की कटिंग की फिर अस्तर के कपड़े को4इंच ऊंचा रखना है और उसमें फ्रॉक का घेर सिल लिया है जिससे घेर गुब्बारे जैसा फूल जाता है।कॉलर और योक पर हल्के नीले रंग से पाईपिंग और फ्रिल से सजा दिया है।



घेर को अस्तर के साथ जोड़ा है इससे घेर फूल जाता है।

3.गुलाबी सूती फ्रॉक

ये गर्मियों के लिए उपयुक्त है।चौड़ी पट्टी का घेर,पतली पट्टी का योक,किनारे की पट्टी से बेल्ट निकाली है।ऊपर के स्ट्रैप 2पट्टी  को जोड़ कर बनाए हैं।कढ़ाई वाले फूल से मैचिंग धारीदार कपड़े पर हरी पत्तियों की मैचिंग ज़िग़्ज़ैग लेस से फ्रॉक पर सजावट की है।
4.बदामी फ्रॉक

ये भी चौड़ी पट्टियां घेर में और पतली पट्टी योक में लगाकर 18इंच की फ्रॉक बनाई है।घेर की चौड़ाई कम लग रही थी तो 2 कपड़ों को 3/6 का पेटीकोट जैसी कलियों को साइड में लगाया है और बीच के घेर में चुन्नटें डाली हैं। साइड में तीन पट्टी में लेस लगा कर घेर सजाया है और अंत में पूरे घेर में चॉकलेट पट्टी पर सफेद लेस से पूर्ण किया है।स्लीवलेस बाजू पर भी और गले पर भी तिरछी पट्टी लगाकर पूरा किया है।

इस तरह से छोटे बच गई कपड़ों की पट्टी से 1से 2 साल तक की लड़कियों की फ्रॉक तैयार हो जाती है।