1. हकोबा के नीले कुर्ती की पट्टी से पूरे घेर की चौड़ाई नहीं निकल रही थी तो सलवार की सफेद पट्टी से घेर की चौड़ाई को पूरा किया और लेस से सजाया है इस तरह 20इंच की फ्रॉक आराम से तैयार हो गई।
नीली हकोबा की पट्टीयों से बनी फ्रॉक।
इसमें अस्तर लगाने की ज़रूरत नहीं है।घेर के नीचे लेस लगा कर नीली पट्टी लगाकर एक सा कर लिया है और गले पर फ्रिल लगा कर सजा दिया है।आगे के योक पर भी बीच मे जोड़ आया है उसे भी सफेद पट्टी के दोनों तरफ लेस लगा कर कवर किया है।
2. हरी टिशू ऑर्गेंजा कुर्ती की पट्टी से बनी फ्रॉक।
इसमें 18इंच लंबी फ्रॉक तैयार हुई ।बेसिक फ्रॉक काटी,घेर आड़े कपड़े की पट्टी से बनाया,अस्तर भी कुर्ती का ही बचा हुआ कपड़ा है।बस इसको साटन कपड़े की पट्टी काटी और समोसे वाली सुनहरी लेस लगा कर सजा दिया है कम मेहनत में सुंदर फ्रॉक बन जाती है।
टिशू ऑर्गेंजा कुर्ती की पट्टी से पूरे घेर की फ्रॉक।3.
प्लेन लिजिबिजी गुलाबी पट्टी और प्रिंटेड फूल वाले पट्टी से 16 इंच फ्रॉक बनी है।इसे काली लेस और गुलाबी फ्रिल से सजा दिया है।
गुलाबी लिजिबिजी और प्रिंटेड फूल के कपड़े से तैयार फ्रॉक।घेर में 3 इंच चौकोर कपड़े काट कर तिकोनी बना कर पूरे घेर में लगा कर 11/2डेढ़ इंच घेर की लंबाई बढ़ा दी और छोटे टुकड़ों का उपयोग भी हो गया।
कॉलर में लेस लगाई है।बीच में गुलाबी पट्टी पर साटन के फूल टांक दिये हैं।इससे पूरी फ्रॉक में साम्यता आ गई है।
4. जयकार्ड के कपड़े की पट्टी को आड़ा कर घेर बनाया है,अस्तर भी कुर्ती का ही बचा कपड़ा लिया है।इसका रंग थोड़ा बच्चों के हिसाब से फीका सा लग रहा था तो इसमें मैरून ब्लाउज के कपड़े की पट्टी बची थी उससे घेर पर समोसे वाली लेस लगा कर और आगे बो लगा कर चटक सा चमकीला बनाया गया है।
जयकार्ड कपड़े से बनी फ्रॉक जिसे मैरून जयकार्ड से सजाया है।इसके भी योक में जोड़ आया है।
5. आखिरी फ्रॉक टिशू के कुर्ती की लंबी पट्टी पर लेस लगा कर फ्रॉक के अस्तर पर चुन्नट डालकर डबल डेकर फ्रॉक का घेर बनाया है ऊपर योक पर हॉल्टर नेक बनाया है।
डबल डेकर घेर 2लंबी पट्टी से बनाया है योक पर कढ़ाई वाला टुकड़ा लगाया है।पीछे गला खोला नहीं है और वेल्क्रो लगाकर सिर बड़ा किया है।अस्तर भी कुर्ती का हो है। ये भी फ्रैंक 24 इंच तैयार हुई है।





