बच्चों का तिरंगा स्वेटर
बच्चों के लिए तीन रंग की ऊ न मैरून ,पीली ,हरी ली गई है |इसका डिज़ाइन एसा है जिसमें एक बार में एक ही ऊन चलती है |बौर्डर व गले की पट्टी पीले रंग से बनाई है
बच्चों का बुना हुआ पीला स्वेटर
स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए ऊपर से उतारने वाले स्वेटर अच्छे होते हैं| आगे पीछे व आस्तीन पर २ केबिल वाली बुनाई डालकर जल्दी से इसे पूरा किया जा सकता है|
साधारण मिटटी के दीये को डिज़ायनर बनाना
बाज़ार में मिलने वाले मिट्टी के दीयों को पोस्टर व पर्ल कलर से रंग कर ,ग्लिटर ,चमकी,सितारा,कुंदन,व मोती लगा कर उन्हें डिज़ायनर बनाया जा सकता है |
तंजावर साड़ी से बना किचिन का सेट
तंजावर साड़ी के बौर्डर को जोडकर माइक्रोवेव ,मिक्सी, टोस्टर,सेंडविच मेकर ,डायनिंग टेबल का सेट ;व साइड टेबल के कवर बनाए गए हैं |
एक्सरे प्लेट के ऊपर कुंदन रंगोली
ओ टी पी शीट के ऊपर कुंदन रंगोली बनाते हैं तो कुछ दिनों बाद उसपर चिपके कुंदन निकलनें लगते हैं,पर एक्सरे प्लेट पर यह समस्या नहीं होती है और काला रंग सुन्दर भी लगता है|
कुर्ते के ऊपर विपरीत रंग का कपडा लगा कर उस पर कढाई की गयी
प्रिंटेड कमीज़ पर विपरीत रंग के पौपलीन कपड़ेको विभिन्न आकार में काट कर गले पर ऊपर से पैच किया गया है ,फिर कढाई की गई है |