Friday, 30 October 2020

Knitted rectangle stool cover

सलाइयों से बना आयताकार स्टूल कवर

10 नंबर की सलाइयों से क्रीम रंग की बेबीवूल से हृदयाकार स्टूल कवर बनाया गया है।इसमें 2 के गुणनफल व 2 किनारी के हिसाब से फंदे डाले हैं।Multiple of 2+2.

10 नंबर की सलाइयों पर 94 +2=96 फंदे डालें।उल्टी सलाई पूरी सीधी बुने।

1 पंक्ति___1 किनारी का सीधी तरफ से उतार लिया, अगले फंदे को2 बार ऊन लपेटकर सीधा बुना।ऐसे ही पूरी सलाई बुनी।अंतिम किनारी का फंदा सीधा बुना।

2 पंक्ति----1 किनारी का फंदा उतारा।लपेटे 2 अगले फंदे खोले।अब बाद वाले फंदे को पहले के बीच में से निकालकर सीधा बुना फिर पहलेको सीधा बुना।इसी तरह पूरी सलाई सीधी ही बुनें।अंतिम किनारी का सीधा बुनें।

यही दो सलाइयों से नमूना बनता है।

             स्टूल कवर हृदयाकार नमूना




         


Wednesday, 28 October 2020

Knitted Doily for stool

गोलाकार स्टूल की सलाइयों से बुनी डॉली

क्रीमरंग की बेबी ऊन से गोल स्टूल के लिए 4 सलाइयों से ततपश्चात गोल सलाइयों से बुन कर डॉली बनाई गई है।इसके लिखित नियम संलग्न हैं।




लिखित नियम-----


 
अंत में क्रोशिये से किनारी बना लें।





Knitted Doily for Setty

दीवान के लिए डॉली

दीवान के बीचोंबीच बिछाने के किये सलाइयों से बुनकर डॉली बनाई गई है जिसके दोनों तरफ मसनद लगाए हैं।इसे भी क्रीम रंग की बेबी ऊन से 10 नंबर की सलाइयों से बुना गया है फिर फंदे ज्यादा होने पर 10 नंबर की गोल सलाई से बुना गया है ।इसके लिखित नियम नीचे दिए गए हैं।

दीवान के लिए सलाइयों से बुनी गयी डॉली


डॉली का विस्तृत  फोटो

साभार




अंत में क्रोशिये से किनारी बना लें।

Rectangle knitted Doily

सलाइयों से बुना हुआ आयताकार स्टूल कवर

क्रीम रंग की बेबी ऊन से आयताकार स्टूल कवर बनाने के लिए मैंने 5 के गुणनफल में फंदे लेकर 2 किनारी के फंदे यानि कुल 97 फंदे लिए हैं जिन्हें10 नंबर की सलाइयों से इस प्रकार बुना है।

लिखित नियम

Multiple of 5+2

1 पंक्ति---सीधी तरफ से 95 फंदे व 2 किनारी के फंदे डाले।

2 पंक्ति--- १ फंदा उतारा बाकी सारे सीधे बुन लें।

3 पंक्ति-----1 फंदा उतारा,अगले 5 फंदो में ऊन सलाई पर दो बार लपेट कर सीधा बुनें।यानि*( yon twice knit 1.)5 times,5k*.ऐसे ही पूरी सलाई बुने आखिरी फंदा किनारी का सीधा।

4 पंक्ति----जो सीधे फंदे हैं उन्हें सीधे ही बुनना है और लपेटे वाले फंदों को खोलने से पहले दाईं सलाई पर धागा 2 बार लपेटा फिर बाएं सलाई के फंदों को खोलकर दाईं सलाई से पीछे की ओर से एक साथ पांचों को सीधा बुनकर फिर दाईं सलाई पर धागा 2 बार लपेटकर पांच फंदे पूरे कर लिए।इस तरह पूरी सलाई बुन ली

5 पंक्ति 1 फंदा किनारी का बुन लें फिर 5 फंदों का एक पिछली सलाई में किया था और अगल बगल दो दो फंदे लपेटे थे उन फंदों को सीधा उलटा करते हुए बुन लें और अगले 5 फंदों में दो बार धागा लपेट कर बुन लें।

6 पंक्ति ----4 थी पंक्ति की तरह।

इन्हीं 3,4,5,6 पंक्तियों को इच्छित लंबाई तक दोहराते जाएं ।




ये डिज़ाइन दोनों तरफ से उपयोग में लाई जा सकती है।

साभार----

https://m.youtube.com/watch?v=wEdnqSMbdIM&t=35s

Knitted Doily for round stool

गोल स्टूल के लिए सलाइयों से बुनी गई डॉली

क्रीम रंग की बेबी ऊन से डॉली बनाई गई है। शुरुआत में गले बुनने की चार सलाइयों गोलाकार बना गया है फिर 10 ही नम्बर की गोल सलाई से अंत तक बढ़ाया गया है। ये बनाने में बहुत आसान है।अंत में किनारी क्रोशिये से बनाई गई है।

           
                 गोलाकार बुनी हुई डॉली

             
डॉली बुनने के लिखित नियम इस प्रकार हैं----
इससे बड़ा गोला बनाना  चाहते हैैं तो इसी को दोहराते जाएं।


Monday, 26 October 2020

Knitting Dolly for Centre Table

बेबी ऊन से 4 सलाइयों से बनाई सेन्टर टेबल की डॉली

क्रीम रंग की 200 ग्राम बेबी ऊन से पहले गले बुनने वाली 10 नंबर की 4 सलाइयों से ,बाद में फंदे ज्यादा हो जाने पर 10 ही नम्बर की गोल सलाइयों से पूरा डिज़ाइन बना लेते है व अंत मे क्रोशिये से किनारी बना कर डिज़ाइन पूरा किया है।डिज़ाइन के लिखित नोट्स इस प्रकार हैं।


लिखित नोट्स




सेंटर टेबल की सलाइयों से बुनी डॉली।

Thursday, 2 July 2020

knitted Leaf socks

पत्ती की डिज़ाइन के मोज़े
               6 से 7 नंबर पैर के लिए ये मोज़े फिट आते हैं ।इसमें 60 ग्राम ऊन लगेगी यदि टखने तक लंबाई रखनी हो तो 100 ग्राम ऊन लगेगी।
      9 नंबर की सलाई पर 55 फंदे डालें। बॉर्डर की 4 सलाई बनाने के बाद ऊन आगे कर 2 फंदो का एक करके सारी सलाई बुन लें फिर उल्टी तरफ से एक सीधे व एक उल्टे का बॉर्डर बना कर पूरा करें।ये जाली डोरी डालने के लिए बनाई है।अब 24 सलाइयों का स्टॉकिंग स्टिच यानी एक सलाई सीधी व एक सलाई उल्टी बना कर टखने की लंबाई पूरी कर लें।अब 4 धारियां गार्टर स्टिच की बना कर,सीधी तरफ से-----
1.Row
24k.1p.yfwd.1k.yfwd.1p.yfwd.1k.yfwd.1p.yfwd.1k.yfwd.1p.24 k.
2.row
24p.1k.3p.1k.3p.1k.3p.1k.24p.यहां पहली जाली पूरी हुई।
3.row
24k.1p.1k.yfwd 1k yfwd .1k.1p.1k.yfwd.1k.yfwd.1k. 1p.1k .yfwd.1k.yfwd.1k.1p.1k.yfwd .1k.yfwd.k.1p.24k.
4.row.
24 p.1k 5p.1k.5p.1k.5p.1k.24p.यहां पत्ती के सीधे फंदे के दोनों तरफ 2 जाली पूरी हुई।ऐसे ही पत्ती के बीच के सीधे फंदे के दोनों ओर7 या 8 जाली तक बना लें।
अब7जाली बनाने के बाद-----पत्ती के सीधे फंदे के दोनों ओर7-7 फंदे बढ़ जाएंगे और 1 बीच का कुल 15 फंदे हो जाएंगे।अब इन बढ़े फंदो को एक एक करके घटाना है।
1
.24k.1p अगले सीधे फंदे के पहलेआडे धागे में से 1सीधा फंदा बढ़ा लें।फिर अगले फंदे को उतार लें इस
के आगे वाले फंदे को सीधा बुनकर उतारा फंदा ऊपर से कूदा दें।अब पत्ती के आखिरी दो फंदे रहने तक सारे सीधे बुन लें।इन दो फंदो को एकसाथ सीधा बुन लें,आड़ी लाइन में एक सीधा बुन कर फन्दा बढ़ा लें।अब 1p.1 बढ़ाया, 1sl 1k psso.all k.last 2 st,... 2tog .1 बढ़ाये,1p 1बढ़ाए.1sl.1k.psso .All k.2k tog.1 बढ़ाए 1p 24 k.
2
24p.2k 13p.2k 13p.2k.13p.2k24 p.
ऐसे घटाते जाए आखिर में पत्ती का 1 सीधा फंदा बचेगा।और दोनों ओर उलटे होंगे।24 सीधे फंदे वैसे ही रहेंगे।
इसके बाद 8 सलाइयों में स्टॉकिंग स्टिच बुन लें।।अब बीच वाली पत्ती सेआधा आधा कर लें।दायीं तरफ 12 गार्टर स्टिच की धारियां बनाएं। हर सीधी सलाई शुरू करते समय 2 का एक 5 बार करे ताकि ऐड़ी का शेप आ जाये।आखिरी उल्टी सलाई में अंगूठे की तरफ से10 फंदे घटा कर पूरी सलाई बुन लें।ऐसे ही बाईं तरफ भी12 गार्टर स्टिच बुन लें यहां हर उल्टी सलाई की शुरुआत में 5 बार 2 का एक कर ऐड़ी का शेप दें।आखिरी सीधी सलाई में शुरुआत के 10 फंदे घटा कर बचे दाईं व बाईं सलाइयों के फन्दों को आपस में जोड़ कर मोज़े पूरा करें।

                               पत्ती वाले मोज़े

                               अंगूठे वाले

                     नीचे का तला


Reference :-https://youtu.be/8pQ929wHQMU