Friday, 3 September 2021

Half vest for babies

 

बच्चों के लिए हाफ स्वेटर
साभार
1 से 2 साल के बच्चे के हाफ स्वेटर बनाने के लिये 70 से 80 ग्राम ऊन लगती है।आगे के भाग में64 फंदे डाले हैं जिसमें 7 7 फंदे पट्टी के व बीच के 50 फंदे ,2 सीधे व 1 उलटा बुना है पट्टी के फंदे उल्टे बुनकर गार्टर स्टिच डाली है।8 इंच बुनने के बाद सीधी सलाई में पट्टी के 7 फंदे तो उलटे ही बुने जाएंगे सातवें फंदे में नीचेसे दो का औक बना कर 1 फंदा बढ़ लें।फिर 2सीधे व 1 उलटा बुनकर अगले सीधे फंदे को उतार लें।बाद वाले फंदे को सीधा बुन कर पिछले को उसके ऊपर से उतार लें।1 फंदा घट जाएगा।पूरी सलाई जैसे 2 सीधे 1 उल्टा बना रहे थे वैसे ही बना लें।अंत में 2का एक करके ,1 उलटा व 2 सीधे बनाकर पट्टी के फंदे  में पहला फंदा का एक का 2 बना कर बढ़ा लेंफिर सारे उलटे बुन लें।ऐसे दोनों तरफ 4 4 फंदे घटाने हैं पट्टी में एक एक फंदा बढ़ाना है।अब फंदा घटाना बंद कर दें पर पट्टी में 1 1 फंदा बढ़ाते जाएं।अब बीच की पट्टी भी साथ में ही बनेगी।बीच के42 फदों के आधे यानी 21 फंदे में से  आखिरी 3 व अगले 21 फंडों में से पहले 3 यानी कुल 6 फंदों के बीच में से 6 फंदे उठा कर बटन पट्टी साथ में बनाते जाएं जब तक कि किनारे की पट्टी में 15 फंदे न हो जाएं।अब पट्टी के 15 फंदे,2 फंदे सीधे,3 फंदे सीधा बुनकर बाकी सारे फंदे बंद कर दें। ये गले की काट हो गयी।डेढ़ इंच बुनने के बाद फंदे सलाई पर छोड़ दें ।अब इसी तरह पिछले भाग को भी बुने।बस इसमे आधा इंच ही गले की कटिंग रखनी है और बीच की पट्टी भी नहीं बनानी है।अब दोनों पल्लों को सुई से जोड़ दें।

गार्टर स्टिच को सुई से जोड़ने का लिंक नीचे दिया है।
साभार......https://youtu.be/j0GWpTjrNTI
अब अंत में किनारे की सिलाई करके स्वेटर पूरा कर लें।बटन पट्टी में बटन टांक दें।

बिल्ली वाली टोपी......
साभार.......https://youtu.be/bHFdJ5B1hRc

1 comment:

  1. Slots - Casino - DrMCD
    Play your 양산 출장안마 favourite casino slots from the comfort 원주 출장마사지 of 전주 출장마사지 your own 문경 출장마사지 home or away, and win big! 김천 출장안마 From Progressive Jackpots to Cash Games, Progressive Jackpot

    ReplyDelete