Tuesday, 7 September 2021

Men blue shrug

 नीले रंग का श्रग

पुरुषों के लिए रंग नीले का श्रग बनाने के लिएपीछे के पल्ले में 140 फंदे  डालकर 20 इंच लंबाई करने के बाद 53211111 क्रम में घटाएँ।बगल की लंबाई 9 इंच पूरी होने के बाद फंदे सलाई पर रखें।

आगे के दोनों पल्लों में70 व 40 फंदे डालें। 40 फंदे का बॉर्डर बनेगा व 70 स्टॉकिंग स्टिच में बने जाएंगे।बगल में 543211111 क्रम में ही घटेगा व गले में हर 4थी स्लाइपर घटाते हुए18 से 20 फंदे दोनों पल्लों में घटाएं।अब पट्टी के 40 40 फंदे पीछे के पल्ले पर बीचोंबीच जोड़ कर बंद करें।कंधे के फंदों को सुई से सिलें।

आस्तीन......कंधे की सिलाई के बीचोबीच से 12 फाने उठाकर 4 4 फंदे दाएं बाएं उठाते जाए जब तक किबगल तक न पहुंच जाएं।अब हर 5वीं सलाई पर घटाते हुये बांह की लंबाई पूरी होने तक डबल बार्डर बुन कर बंद कर दें।।

आई कार्ड वाली डबल पट्टी

 पट्टी को डबल मोड़कर प्रेस कर दें।इससे वह खुलती नहीं है।इसमें पट्टी आई कॉर्ड वाली बनाई है।इसका लिंक नीचे दिया है।
साभार........

इसमें 800 ग्राम वर्धमान की मिलेनियम ऊन लगी है।



No comments:

Post a Comment