Showing posts with label Baby Frocks. Show all posts
Showing posts with label Baby Frocks. Show all posts

Wednesday, 24 June 2026

कुर्ते की पट्टीयों से बनी बच्चों की फ्रॉक

 1.      हकोबा के नीले कुर्ती की पट्टी से पूरे घेर की चौड़ाई नहीं निकल रही थी तो सलवार की सफेद पट्टी से घेर की चौड़ाई को पूरा किया और लेस से सजाया है इस तरह 20इंच की फ्रॉक आराम से तैयार हो गई।

नीली हकोबा की पट्टीयों से बनी फ्रॉक।

इसमें अस्तर लगाने की ज़रूरत नहीं है।घेर के नीचे लेस लगा कर नीली पट्टी लगाकर एक सा कर लिया है और गले पर फ्रिल लगा कर सजा दिया है।आगे के योक पर भी बीच मे जोड़ आया है उसे भी सफेद पट्टी के दोनों तरफ लेस लगा कर कवर किया है।

2. हरी टिशू ऑर्गेंजा कुर्ती की पट्टी से बनी फ्रॉक।

इसमें 18इंच लंबी फ्रॉक तैयार हुई ।बेसिक फ्रॉक काटी,घेर आड़े कपड़े की पट्टी से बनाया,अस्तर भी कुर्ती का ही बचा हुआ कपड़ा है।बस इसको साटन कपड़े की पट्टी काटी और समोसे वाली सुनहरी लेस लगा कर सजा दिया है कम मेहनत में सुंदर फ्रॉक बन जाती है।

टिशू ऑर्गेंजा कुर्ती की पट्टी से पूरे घेर की फ्रॉक।
3.
प्लेन लिजिबिजी गुलाबी पट्टी और प्रिंटेड फूल वाले पट्टी से 16 इंच फ्रॉक बनी है।इसे काली लेस और गुलाबी फ्रिल से सजा दिया है।
गुलाबी लिजिबिजी और प्रिंटेड फूल के कपड़े से तैयार फ्रॉक।
घेर में 3 इंच चौकोर कपड़े काट कर तिकोनी बना कर पूरे घेर में लगा कर 11/2डेढ़ इंच घेर की लंबाई बढ़ा दी और छोटे टुकड़ों का उपयोग भी हो गया।
कॉलर में लेस लगाई है।बीच में गुलाबी पट्टी पर साटन के फूल टांक दिये हैं।इससे पूरी फ्रॉक में साम्यता आ गई है।
4. जयकार्ड के कपड़े की पट्टी को आड़ा कर घेर बनाया है,अस्तर भी कुर्ती का ही बचा कपड़ा लिया है।इसका रंग थोड़ा बच्चों के हिसाब से फीका सा लग रहा था तो इसमें मैरून ब्लाउज के कपड़े की पट्टी बची थी उससे घेर पर समोसे वाली लेस लगा कर और आगे बो लगा कर चटक सा चमकीला बनाया गया है।
जयकार्ड कपड़े से बनी फ्रॉक जिसे मैरून जयकार्ड से सजाया है।इसके भी योक में जोड़ आया है।

5. आखिरी फ्रॉक टिशू के कुर्ती की लंबी पट्टी पर लेस लगा कर फ्रॉक के अस्तर पर चुन्नट डालकर डबल डेकर फ्रॉक का घेर बनाया है ऊपर योक पर हॉल्टर नेक बनाया है।

डबल डेकर घेर 2लंबी पट्टी से बनाया है योक पर कढ़ाई वाला टुकड़ा लगाया है।पीछे गला खोला नहीं है और वेल्क्रो लगाकर सिर बड़ा किया है।अस्तर भी कुर्ती का हो है। ये भी फ्रैंक 24  इंच तैयार हुई है।


Thursday, 2 September 2021

Top down knitted frock for girls

 



ये ऊनी फ्रॉक गले से शुरु करके बनी गई है।68फंदे डाले गए है।10 सलाइयां उल्टी उलटी बुन लें।5 5 फंदे पट्टी के बाद 1 फंदा सीधा पट्टी के दोनों ओर (ताकि सीधी लाइन बने)सीधा बुनें।*अब 1 फंदा सीधा, धागा आगे फिर 1 सीधा,धागा आगे,एक सीधा,अब 1 उलटा*इस क्रम में दोहराते हुए अंत के 6 फंदे बचने तक बनाएं।अंत में 1 सीधा व पट्टी के 5 फंदे उल्टे बने जाएंगे।इस तरह 14 जालियां (2 2 आगे के दाएं व बाएं तरफ,3 3 जाली आस्तीन पर,4 जाली पीछे) बनेंगी।सारी उल्टी स्लाईयाँ जैसा फंदा दिख रहा है वैसा बनेगा।बीच में 6 स्लाईयाँ बुनने के बादजाली सीधे फंदे के दोनों ओर फिर बढ़ाते जाएं ऐसा 8 बार करना है ताकि बगल का लंबाई पूर्ण हो जाये। 

       अबपहले आस्तीन अलग करके बुनी जाएंगी। फिर आगे पीछा बुना जाएगा।अगला पल्ला बुनते हुए आस्तीन तक आएंगे और आस्तीन की जाली को 10,12,16 व18  सलाइयों के गैप पर साइड से हर 5वीं सलाइयों पर दोनों तरफ से 1 1 फंदा कम करते जाएंगे जब तक 39 फंदे बच जाएं।अब इसमें फ्रिल बनाकर आस्तीन पूरी कर लें।ऐसे ही दूसरी आस्तीन भी पूरी कर लें।अब बाएं पल्ले की सीधी सलाई पूरी करने के बाद ही अगला व पिछला हिस्सा बनाया जाएगा।इसमें भी आस्तीन जैसे जाली का गैप रखा जाएगा।लंबाई बढ़ानी हो तो 20 स्लाईयाँ का गैप भी कर सकते हैं।
झालर
    Multiple of 4+3
ऊन आगे करके 1 सीधा,3 उल्टे करके पूरी सलाई करे।उल्टी तरफ3सीधे,2 उल्टे करके पूरी सलाई करें।अगली सीधी सलाई में1सीधा फिर ऊन आगे करके फिर एक सीधा ,3 उलटे बुनें।उल्टी सलाई मे 3सीधे 3 उलटे करते जाएं।इस तरह सीधी सलाई में जाली के साथ सीधे फंदे बढ़ते जाएंगे।और उल्टी सलाई में 3 सीधे तो हमेशा बनेंगे उल्टे फंदे बढ़ते जाएंगे।8 या 10 जाली तक बनाकर  फंदे बंद कर दें।
      अब अंत में बगल की सिलाई करके बटन टांक दें।


Friday, 9 September 2016

Cotton frocks with lahariya lace.

                                                     लहरिया लेस लगी बच्चों की फ्रॉक
छींट के कपड़े की योक व घेर पर लहरिया लेस लगाकर फ्रॉक की सुन्दरता बढाई गयी है |





Sunday, 17 July 2016

Cotton frocks for kids

                                               बच्चों की सूती फ्रॉक
बच्चों की नीली फ्रॉक के घेर में विपरीत रंग का कपड़ा लगा कर तथा उसी कपड़े की ऑरेबी पट्टी गले व आस्तीन में लगा कर फ्रॉक की शोभा बढ़ाई गई है |लाल छींट की फ्रॉक में गोलाकार योक में सफ़ेद लेस लगाईं गई है|सफ़ेद छींट की फ्रॉक में काली पोल्का बूंदी वाले कपड़े की पट्टी व पायपिंग लगाईं गयी है




Thursday, 19 May 2016

Cotton frocks of different yoke

                                                        विभिन्न योक  की सूती फ्रॉक
  गर्मीयों में योक को विभिन्न स्टाइल से काटने पर सुन्दर फ्रॉक बन जाती है |
                                                   कंधे पर स्ट्रेप
                                                      फ्रॉक का पिछला भाग
                                                    कंधे के एक तरफ स्ट्रेप
                                                       फ्रॉक का अगला भाग

Tuesday, 26 April 2016

Cotton baby frocks

                                   बच्चों की फ्रॉक
  बच्चों की प्रिंटेड कपड़े की फ्रॉक बनाते समय घेर व चोली पर समंरंगीय प्लेन कपडे या विपरीत रंग के कपडे की पट्टी ,लेस से सजा सकते हैं ।

                                                        योक पे विपरीत रंग की झालर
                                                        विपरीत रंग की पट्टी से सजावट