Monday, 20 April 2026

छोटे बच्चियों की फ्रॉक

 सलवार कुर्ते सिलने के बाद किनारे की पट्टी बच जाती हैं उन्हीं का उपयोग कर के 16से 22इंच की फ्रॉक आसानी से बन जाती हैं।

1.प्लेन फ्रॉक पर प्रिंटेड कपड़े से सजावट


ये 18,इंच की फ्रॉक है।प्रिंटेड कपड़ा कुर्ते की पट्टी बच गई थी तो लीजिबीजी प्लेन 1 मीटर लेकर बेसिक फ्रॉक बना लें और नीचे घेर में मोड़ने की बजाय प्रिंटेडकपडा लगा कर ऊपर कॉन्ट्रास्ट रंग की लेस से सजा लें।गले पर फ्रिल और आस्तीन में आर्महॉल पर पहले प्रिंटेड झालर लगाने के बाद आस्तीन जोड़े।घेर पर बो सजा दें। सुंदर फ्रॉक तैयार है।

2.प्रिंटेड कपड़े पर बेसिक फ्रॉक की कटिंग की फिर अस्तर के कपड़े को4इंच ऊंचा रखना है और उसमें फ्रॉक का घेर सिल लिया है जिससे घेर गुब्बारे जैसा फूल जाता है।कॉलर और योक पर हल्के नीले रंग से पाईपिंग और फ्रिल से सजा दिया है।



घेर को अस्तर के साथ जोड़ा है इससे घेर फूल जाता है।

3.गुलाबी सूती फ्रॉक

ये गर्मियों के लिए उपयुक्त है।चौड़ी पट्टी का घेर,पतली पट्टी का योक,किनारे की पट्टी से बेल्ट निकाली है।ऊपर के स्ट्रैप 2पट्टी  को जोड़ कर बनाए हैं।कढ़ाई वाले फूल से मैचिंग धारीदार कपड़े पर हरी पत्तियों की मैचिंग ज़िग़्ज़ैग लेस से फ्रॉक पर सजावट की है।
4.बदामी फ्रॉक

ये भी चौड़ी पट्टियां घेर में और पतली पट्टी योक में लगाकर 18इंच की फ्रॉक बनाई है।घेर की चौड़ाई कम लग रही थी तो 2 कपड़ों को 3/6 का पेटीकोट जैसी कलियों को साइड में लगाया है और बीच के घेर में चुन्नटें डाली हैं। साइड में तीन पट्टी में लेस लगा कर घेर सजाया है और अंत में पूरे घेर में चॉकलेट पट्टी पर सफेद लेस से पूर्ण किया है।स्लीवलेस बाजू पर भी और गले पर भी तिरछी पट्टी लगाकर पूरा किया है।

इस तरह से छोटे बच गई कपड़ों की पट्टी से 1से 2 साल तक की लड़कियों की फ्रॉक तैयार हो जाती है।


No comments:

Post a Comment