Tuesday, 21 April 2026

ब्लाउज पीस से बने फ्रॉक

 सामग्री

कॉटन के ब्लाउज पीस

लेस

अस्तर का कपड़ा।

बच्चों के लिए साड़ी के प्रिंटेड  या प्लेन ब्लाउज पीस यूं ही रखे रह जाते हैं उनका उपयोग करके कुछ फ्रॉक बनाई है।

अपनी पोती के लावण्या के लिए  ब्लाउज पीस से बने फ्रॉक तैयार की है।

इसमें लाल रुबिया का ब्लाउज पीस लिया है और उसमें मैचिंग प्रिंटेड कपड़े से स्ट्रैप झालर और साइड का घेर बनाया हैं।
इसमें प्रिंटेड ब्लाउज के पीस से औरेबी घेर की फ्रॉक ऊपर का बिब कॉलर,और फूली हुई आस्तीन में सफेद लेस से फ्रॉक तैयार किया गया है।
                      चुलबुली पोती गर्विशा
प्रिंटेड ब्लाउज पीस है जिसमें दोनों किनारों पर चौड़े बॉर्डर थे,इसका इस्तेमाल घेर पर किए गए हैं।बाकी बेसिक फ्रॉक बना लें।सुनहरी तिकोने लेस से योक और घेर सजाया है।इसमें भी अस्तर लगाया है।

ये चिकन की साड़ी का ब्लाउज पीस था जो बहुत ही मुलायम सूती कपड़ा है सफेद धागे की कढ़ाई थी तो सफेद सूती लेस से सजाया है।गले और आस्तीन दोनों में फ्रिल लेस के साथ है।अंदर मैचिंग अस्तर दिया है।
ये सफेद कपड़ा है जिसमें पॉलिस्टर का नीला प्रिंटेड कपड़े को घेर पर लगाकर चमकीली समोसे वाली लेस से सजाया गया है।


No comments:

Post a Comment