सामग्री
150 ग्राम वर्धमान की ऊन
9 नंबर की सलाई
सिलने के लिए सुई।
विधि
स्वेटर का पिछला भागस्वेटर का अगला भाग
ये बहुत सरल स्वेटर है जो एक पल्ले से शुरू होकर पीछे के पल्ले पर खत्म होता है।खाली गला घटना होता है,और फिर आगे फंदे बढ़कर अगला पल्ला बनाया जाता है।
इसमें 70फंदे डालें हैं।बॉर्डर के गार्डर स्टिच डालने के बाद पहले के 9 फंदे और आखिर के 9 फंदे छोड़कर बीच के फंदों में केबल डाले है।लंबाई पूरी होने से 3इंच पहले बीच के गले के फंदे 15 घटा कर दोनों तरफ के फंदे बुनते हुए पीछे तक 4इंच तक ले जाएं फिर बीच के फंदे उठा कर पिछला हिस्सा बुने और स्वेटर की लंबाई पूरी करें।
साइड की गार्डर स्टिच बुनी थी उसमें से बराबर दूरी पर 10फंदे उठा कर 3 इंच बुने और उस पर बटन लगा दे।ऐसे ही उसके नीचे दूसरी पट्टी बुने उस पर भी बटन लगा कर आगे के पल्ले के काज में लगाएं।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment