गुलाबी रंग वाला स्वेटर सेट
सामग्री
शेडिड गुलाबी ऊन 200ग्राम
9नंबर की सलाई,9नंबर की गोलाकार सलाई,बटन,सुई
6 महीने से दो साल के बच्चे के लिए
विधि
आगे का भाग9नंबर की सलाई पर 25फंदे 1purl,6केबल,1 purl,20 garter stitch,1purl,6 cable,1 purl, 50पीछे के फंदे,फिर1 purl,6 cable,1 purl ,20 garter stitch के,1 purl,6 cable,1 purl, 25फंदे अगले पल्ले के इस तरह से डालें।अब बॉर्डर बनाने के बाद हर चौथी सलाई पर 20फंदों को कम करते हुए खत्म होने तक बुनना है। स्वेटर की बगल तक की लंबाई 9इंच तक हो जाएगी ।अब केबिल से तीन भाग में स्वेटर अलग करके रेगलन बुनते हुए 9इंच तक बना लें।
पीछे का भागअब आस्तीन के फंदे 35डालकर 6इंच तक प्लेन बुने हर चौथी सलाई में बढ़ाते हुए फिर दोनों तरफ केबल करते हुएआखिर में 6फंदे बच जाना चाहिए।
अब आस्तीन को अगले और पिछले भाग में सिलते हुए ऊपर तक लाएं ।अब आगे के दोनों पल्ले की पट्टी आड़ी फंदे उठा कर बुने।बाई तरफ हर 10वें फंदे पर काज बनाना है। दाई तरफ से गले की पट्टी के लिए फंदे उठा कर गला पूरा करें। गहरे गुलाबी रंग के बटन टांक कर स्वेटर पूरा करें।
टोपी
टोपी का डिजाइन
टोपी में पहले कान की पट्टी बनाई गई है फिर एक साइड से फंदे उठा कर सिर तक पूरा किया है।अंत में कान के दोनों तरफ आई कार्ड से डोरी बनाई है।इसका लिंक निम्न है,,,,https://youtu.be/YyZb1hPXumQ?si=9vw5SM1i2MzdYU1N
सारे फंदों का नाप इसी के अनुसार लिया है बस बीच में पत्ती की बजाय स्वेटर से मैचिंग केबल डाले हैं।
मोजे
दोनों मोजे 36 फंदे डाल कर पहले बार्डर,डोरी के लिए काज,फिर 2लाइन garder स्टिच की डाल कर एडी बनाते हुए पंजा बनाया और फिर तलवे पर सिल लिया है।इसका लिंक निम्न है,,,,
https://youtu.be/x9NlvNWbokc?si=yxC3cC7Qn1PJQKsjn
36फंदे के मोज़े।
इस पूरे सेट को मैने अपने देवर की पोती सिया को दिया जिसे उसने पूरे जाड़ों भर पहना और मेरी मेहनत सफल हो गई।
गुलाबी स्वेटर के सेट पहने प्यारी सिया।







No comments:
Post a Comment